फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह ग की परीक्षा आज, तैयारियां पूरी

Sat, 27 Feb 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार 28 फरवरी को समूह ग (कनिष्ठ सहायक) के पदों की 10 से 12 बजे तक होने वाली प्रवेश परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें छह केंद्र चंपावत एवं शेष आठ लोहाघाट में बनाए गए हैं। दोनों केंद्रों में 5011 परीक्षार्थी परीक्षाएं देंगे, जिसमें 1900 चंपावत एवं शेष लोहाघाट केंद्रों में देंगे।
विज्ञापन


जोनल अधिकारी राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ के अनुसार हर केंद्र में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, बेल्ट, स्कार्फ, हैंड बैंड आदि पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। यही नहीं कक्ष निरीक्षकों के लिए भी मोबाइल प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षा प्रश्न पत्र कोषागार के डबल लॉक से रविवार सुबह प्राप्त किए जाएंगे, जिन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र अधिकारी, केंद्र अधीक्षक की मौजूदगी में खोला जाएगा।

सारी कार्रवाई की वीडियोग्राफी होगी, जिन परीक्षार्थियों को अब तक प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं, वे परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले अपना आईडी प्रुफ और दो फोटोग्राफ लेकर आएं। उन्हें हाथों हाथ प्रवेशपत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें