फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर-वधू ने नशामुक्ति का संकल्प लिया

Mon, 19 Feb 2018 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
चंपावत के वायल गांव में नव वर वधू को नशामुक्ति का संकल्प पत्र भरवाते शिक्षक सामश्रवा आर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत सिप्टी न्याय पंचायत क्षेत्र के वायल गांव में वर-वधू ने नशामुक्ति का संकल्प लिया। संयोजक सिप्टी जीआईसी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने दयाकृष्ण पंगरिया की पुत्री ममता और खेतीखान के केदार दत्त जोशी के पुत्र मोहन के विवाह में आठवें वचन के रूप में नशामुक्ति का संकल्प पत्र पढ़ा। इस दौरान अन्य बारातियों और घरातियों से भी जीवन में कभी नशा न करने के संकल्प पत्र भरवाए गए।
विज्ञापन


अभियान संयोजक ने कहा कि हम परिवार और समाज को सुखी देखना चाहते हैं तो बेटी पर हो रहे अत्याचार का प्रमुख कारण रहे शराब आदि नशे का बहिष्कार करना होगा। इस मौके पर नित्यानंद पंगरिया, शेखर, महेश, चिंतामणी, कैलाश गहतोड़ी, पीसी भट्ट, पीसी जोशी, मनोज गड़कोटी, दिनेश चंद्र, ललित भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें