चंपावत आपदा प्रबंधन शिविर के समापन पर मौजूद आईटीबीपी के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों का सात दिनी आपदा प्रबंधन शिविर संपन्न सोमवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षित जवानों ने प्रशिक्षण के दौरान मिले अनुभव साझा किए। पूल्ड आवास के समीप चले प्रशिक्षण शिविर के दौरान जवानों को रॉक क्लाइंबिंग, रेपलिंग, जुमारिंग, नदी पार करने के साथ ही प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण धन सिंह बिष्ट, राजेंद्र पुनेड़ा, सुरेश भट्ट, रितेश राय, दीपक और विनीत ने दिया। प्रशिक्षण लेने वालों में भूपाल सिंह, लक्ष्मी दत्त पुनेठा, आजाद सिंह, रमेश मीणा, जगन्नाथ सिंह, ऋषि प्रकाश, वीनू, हेमंत कुमार, शिवराम, अब्दुल, शिशुपाल शामिल थे।