फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य संघ चुनाव को लेकर गरमाई राजनीति

Fri, 11 Dec 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रनगर (नेपाल)
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ (चैंबर आफ कामर्स) के चुनाव को लेकर इन दिनों जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में उद्यमियों और व्यापारियों में राजनीतिक जोड़-तोड़ जाेरों पर है। अध्यक्ष समेत चार पदों के अलावा सदस्य पदों के दावेदार अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


उद्योग वाणिज्य संघ की मौजूदा कार्यकारिणी का तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा होने के बाद नई कार्यकारिणी के चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है। 13 दिसंबर को नामांकन और 21 दिसंबर को मतदान होगा। प्रमुख चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्ण बहादुर चंद और सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट सुदर्शनदेव भट्ट को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष के अलावा उद्योग उपाध्यक्ष, वाणिज्य उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और करीब एक दर्जन सदस्य पदों के चुनाव होने हैं। जिले के करीब ढाई हजार से ज्यादा व्यापारी और उद्यमी मतदाता वोट डालेंगे।

इधर चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से सभी पदों के दावेदार व्यापारियों और उद्यमियों से संपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में लगे हैं। निवर्तमान अध्यक्ष गणेश दत्त जोशी और निवर्तमान उपाध्यक्ष सुरेश रावल अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें