फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में लगी भीषण आग से वन संपदा को काफी नुकसान

विज्ञापन
खेतीखान मार्ग में जंगल में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान मार्ग पर डूंगरी फर्त्याल गांव के समीप के जंगल में आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। आग की चपेट में आने से करीब दो हेक्टेयर वन क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम को डुंगरी फर्त्याल के समीप जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की भयावहता को देखते हुए लोगों ने लोहाघाट फायर सर्विस को आग लगने की सूचना दी गई। एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा के निर्देश पर लीडिंग फायरमैन मोहन सिंह थापा के नेतृत्व में सुनील जोशी, महेश जोशी, हरीश चम्याल, चंचल माहरा आदि फायरकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए।
एलएफएम मोहन सिंह थापा ने बताया कि डूंगरी फर्त्याल और सलना पुल के समीप जंगल में लगी आग तेजी के साथ आबादी की ओर बढ़ रही थी। फायर कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थापा ने बताया आग पहाड़ी में लगे होने के कारण वहां वाहनों से पानी डालकर बुझाना मुश्किल था। फायर कर्मियों ने पैदल जंगल के बीच में जाकर टहनियों से पीटकर आग पर काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें