देवीधुरा में राज्य सरकार के चार साल के कार्यकाल के विरोध में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। पाटी विकासखंड के देवीधुरा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री राजेश बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर काला दिवस मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि इन चार सालों में देवभूमि की भोली भाली जनता ने जिन आकांक्षाओं के साथ राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी सरकार उसमें विफल रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। शिक्षा और स्वास्थ्य का स्तर गिरता जा रहा है।
प्रदेश की जनता आंदोलन के लिए रोज सड़कों पर होती है। सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए और आम जनता की आवाज बंद करने के लिए लाठियां बरसाती हैं। काला दिवस मनाने वालों में शांति बिष्ट, तुलसी बिष्ट, लक्ष्मी बिष्ट, भावना बिष्ट, रतन सिंह बिष्ट, प्रताप बिष्ट, विक्की कठायत, विपिन बहुगुणा, जीवन बिष्ट, हिमांशु कुमार, मोहित सिंह, प्रेम चमियाल, हेमंत कुमार आदि शामिल थे।