फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटलु इजु ऊंचा डांडा मां......

Wed, 09 Aug 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
देवीधुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मां बाराही धाम देवीधुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची। श्रीमंत सरस्वती कला केंद्र धरसों, लोक सांस्कृतिक कला दर्पण और आंचल कला केंद्र हल्द्वानी के कलाकारों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचाई।  
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ  विनोद गड़कोटी ने किया। सरस्वती कला केंद्र के दल नायक संतोष रसीला की अगुवाई में कलाकारों ने वंदना दैंण होया खोली का गणेशा हो... से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गायिका बेबी प्रियंका चंद ने फूलों सी होसिया मेरो भौंवरा, तेरो मेरो साथ छयो पेलो जनम मां, घास काटलु इजु ऊंचा डांना मां आदि गीत पेश प्रस्तुत किए। गायिका रश्मि और कमल ने तै देवरी डाना भमूर पाकाय्यंा हिट वे साथी और त्वे ले कति भलो रूप यो पायो छ की प्रस्तुति को दर्शकों ने खासा सराहा। कमल, सूरज, गौरव, अजय, बबलू, कौशल, शोभा, सीमा, बबीता, निकिता, सुनीता, भावना ने भी कार्यक्रम पेश किए।  मोहन पांडेय के नेतृत्व में आंचल कला केंद्र के कलाकारों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नाटक पेश किया। कलाकारों ने पंजाबी, राजस्थानी और कुमाऊंनी नृत्य भी प्रस्तुत किए। 

लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में कार्यक्रम पेश किए। प्रदीप कुमार ने नैनीताला की बिमला रानी, राकेश ने बसंती तेरी गुलाबी साड़ी गीत पेश किए। प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी और कीर्ति बल्लभ शास्त्री के संचालन में हुए कार्यक्रम में मंदिर कमेटी अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, खड़क सिंह बोहरा, रामू लमगड़िया, रघुराज सिंह देउपा, नवीन राणा, जितेंद्र पांडेय, रमेश सिंह राणा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन



वॉलीबाल में लोहाघाट ने फर्त्याल क्लब को हराया 
देवीधुरा के बग्वाल मेले में वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में लोहाघाट ने फर्त्याल क्लब को हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विनोद गड़कोटी ने किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में लोहाघाट ने फर्त्याल क्लब ढोलीगांव को दो सैटों में हराया। निर्णायक नरेंद्र नेगी और रघुराज देउपा, स्कोरर रामू लमगड़िया थे। आंखों देखा हाल जितेंद्र पांडेय ने सुनाया। 

जीके, कला और सुलेख प्रतियोगिताएं हुई 
बग्वाल मेले में बुधवार को सामान्य ज्ञान, कला और सुलेख प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। डिग्री कालेज देवीधुरा में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ डा.एमएम जोशी ने किया। वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें