फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट कैंप में उमड़ा हुजूम

Sat, 19 Sep 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पहली बार आयोजित पासपोर्ट कैंप में भारी हुजूम उमड़ा। शनिवार को जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने शिविर का आगाज किया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने वाले नागरिकों की शिविर में बायोमीट्रिक जांच की गई। यहां सत्यापन के बाद पत्रावली देहरादून कार्यालय जाएगी। वहां से पुलिस जांच के बाद आवेदक को पासपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


शिविर के नोडल अधिकारी आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि दो दिनी शिविर के पहले दिन 150 लोगों के बायोमीट्रिक लिए गए। साथ ही प्रमाण पत्रों की जांच भी की गई। दूसरे दिन 135 लोगों की बायोमीट्रिक जांच होगी। 26 जनवरी 1989 के बाद पैदा हुए व्यक्ति को जन्म प्रमाणपत्र लाना आवश्यक है। प्रमाणपत्रों में मिली खामियों के लिए आवेदकों को अलग से सूचित किया जाएगा।

अब कठिन नहीं पासपोर्ट बनाना : पांडेय
उत्तराखंड के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने कहा कि पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया में जटिलताओं को कम किया गया है। अब ग्रामीण क्षेत्र में भी पासपोर्ट बनाने को लोगों का रुझान बढ़ा है। पासपोर्ट धारकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। अलबत्ता आवेदन में मामूली खामी भारी पड़ती है। पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि आवेदक अपने मौजूदा निवास स्थान वाले पासपोर्ट कार्यालय से ही आवेदन कर सकता है। दूसरे केंद्र से आवेदन करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। पासपोर्ट संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए विभाग ने टॉल फ्री नंबर 18002581800 जारी किया है। प्रदेश में सिर्फ देहरादून में क्षेत्रीय कार्यालय होने से लोगों की सुविधा के मद्देनजर कुमाऊं में पासपोर्ट शिविर लगाए जा रहे हैं। चंपावत से पहले कुमाऊं में पांच शिविर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें