फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में युवक कांग्रेस ने ठोके ताले

Sat, 19 Sep 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा डाक टिकटों से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की फोटोयुक्त डाक टिकट बंद करने से युवक कांग्रेस गुस्से में है। विरोध में युवा कार्यकर्ताओं ने चंपावत के मुख्य डाकघर में सांकेतिक तालाबंदी की। कुछ देर कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं, मां बाराही धाम देवीधुरा में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन


अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के सचिव सूरज प्रहरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने टिकट बंद कर महापुरुषों का अपमान किया है। करीब दस मिनट तक डाकघर में तालाबंदी की गई। तालाबंदी करने वालों में रोहित बिष्ट, कमल तड़ागी, कमल सिंह, हयात सिंह भंडारी, त्रिलोचन जोशी, महेश सिंह, नीरज साह आदि थे।

वहीं, लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र संयोजक त्रिभुवन चम्याल के नेतृत्व में मां बाराही धाम देवीधुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, नवीन जोशी, महेश माहरा, नरेंद्र बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, ललित सिंह, शेखर आर्या आदि शामिल थे।
विज्ञापन


डाक टिकट बंद होने का फिलहाल नहीं पहुंचा आदेश
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम के डाक टिकट बंद होने का कोई आदेश फिलहाल डाक विभाग के पास नहीं है। पोस्टर मास्टर जगदीश चंद्र पांडेय का कहना है कि अभी डाकघर में इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, सत्यजीत रे और मदर टेरेसा के नाम के डाक टिकट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें