फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएस सिस्टम से रखी जा रही है उड़नदस्तों पर नजर

Sat, 21 Jan 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
जीपीएस सिस्टम से रखी जा रही है उड़नदस्तों पर नजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव को लेकर गठित उड़नदस्तों पर ग्लोबल पोजीशन सिस्टम (जीपीएस) से नजर रखी जा रही है। शनिवार को सभी उड़नदस्तों, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में की गई गश्त की पल पल की जानकारी लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अहमद इकबाल ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने उड़नदस्तों, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की ओर से अब तक की गई गश्ती की जानकारी जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से प्राप्त की।
विज्ञापन


उन्होंने सभी उड़नदस्तों, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के लिए सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे सौंपे गये संपूर्ण क्षेत्रों में गश्ती करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षमा योग्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जीपीएस सिस्टम उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन कार्य के दौरान आचार संहिता का सख्ती से पालन होने के साथ-साथ निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न कराई जा सके।

उन्होंने प्रभारी आईटी तनुज रावल को सभी उड़नदस्तों, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की जीपीएस के माध्यम से ट्रेस की गई गश्ती की डिटेल प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित लाल शाह, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, जल संस्थान के ईई विशाल सक्सेना, देवेंद्र ध्यानी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें