फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलज्यू मेले में पहुंचे राज्यपाल

Thu, 19 May 2016 11:02 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
गोलज्यू मेले में दीप जलाते राज्यपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय पहुंचे राज्यपाल केके पॉल ने बृहस्पतिवार को नगरपालिका परिषद की ओर से आयोजित गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गोरलचौड़ मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन विकास के साथ ही हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने एवं समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने में गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव काफी मददगार बनेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव से हस्तशिल्प, हथकरघा जैसी प्रदर्शनी से लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे। राज्यपाल ने अपने संबोधन में जिम कार्बेट, स्वामी विवेकानंद और चंद राजाओं के इतिहास पर भी प्रकाश डाला।

राज्यपाल ने जिले में चाय, नाशपाती और अन्य उत्पादों के लिए अच्छे वातावरण तथा उत्पादन की अपार संभावनाओं को देखते हुए इन उत्पादन में और अधिक प्रयासों की जरूरत बताई। उन्होंने जिले के विकास में कारगर साबित होने वाली योजनाओं का प्रस्ताव तैयार करने की बात कही।
विज्ञापन


इससे पहले राज्यपाल एसएसबी परेड ग्राउंड में बने हैलीपेड से कार द्वारा गोलू देवता के मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना कर वह समारोह स्थल गोरलचौड़ मैदान पहुंचे और महोत्सव की स्मारिका का विमोचन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया।

इस मौके पर स्कूली बच्चों और लोक कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट ने कुल देवी मां नंदा की सुंदर राजजात की झलक और कुमाऊंनी लोक संस्कृति की प्रस्तुति दी। समारोह का संचालन डा.बीसी जोशी ने किया।

कार्यक्रम में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व विधायक बीना महराना, केसी पुनेठा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, राजेंद्र गहतोड़ी, श्याम सिंह कार्की के अलावा डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी, एसपी डीएस कुंवर, एडीएम जेएस राठौर, सीडीओ हरगोविंद भट्ट, एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, निर्मला बिष्ट, नरेश दुर्गापाल, सीएस डोभाल, सीएमओ डा.वीएस टोलिया, डीडीओ विवेक उपाध्याय, पीडी केएन तिवारी आदि मौजूद रहे।

चंपावत। राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान तवज्जो न मिलने से नाराज नगरपालिका के सभासदों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया। सभासद दीपक तड़ागी, सूरज प्रहरी, अनीता प्रहरी, नरेश जोशी, गिरीश पांडेय, नंदन तड़ागी आदि ने आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष की शह पर राज्यपाल के कार्यक्रम को पूरी तरह से भाजपा का कार्यक्रम बना दिया गया। 

चंपावत। राज्यपाल के दौरे को लेकर राजभवन से भेजे गए कार्यक्रम का मिनट दर मिनट अनुपालन किया गया। राज्यपाल का हैलीकॉप्टर तय समय 11.15 में एसएसबी के परेड ग्राउंड में उतरा। उसके बाद राज्यपाल सीधे गोलज्यू मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की ठीक 12 बजे वह समारोह स्थल में पहुंचे।

चंपावत। राज्यपाल केके पॉल चंपावत जिला मुख्यालय की साफ सफाई से खासे अभिभूत दिखे। उनका कहना था कि चंपावत जिला भले ही छोटा है लेकिन यहां की साफ सफाई काबिले तारीफ है। हालांकि राज्यपाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि आज मेरे दौरे के चलते भी कुछ ज्यादा ही साफ सफाई दिख रही है।

चंपावत। कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों और लोक गीतों की प्रस्तुति पर राज्यपाल खासे खुश दिखे। उन्होंने पूरे समय तन्मयता के साथ कार्यक्रमों का लुत्फ उठाते हुए ताली बजाकर कलाकारों की हौसलाफजाई की।

चंपावत। राज्यपाल ने अपने संबोधन की शुरुआत...आप सभी को मेरा नमस्कार कह कर की। उन्होंने कहा कि अपने स्कूली जीवन में मशहूर शिकारी जिम कार्बेट की लिखी किताब में चंपावत की नरभक्षी बाघिन के संबंध में पढ़ा था। आज चंपावत आने और उसे देखने का मौका भी मिल गया।

चंपावत। जिले में राज्यपाल केके पॉल का आज का दौरा तीन राज्यपालों का चौथा दौरा रहा। इससे पहले एकीकृत उत्तर प्रदेश के दौरान राज्यपाल मोती लाल बोहरा ने एक बार और अलग उत्तराखंड के पहले राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला ने दो बार चंपावत जिले का दौरा किया था।

चंपावत। कार्यक्रम स्थल के मुख्य मंच पर लगाई गई चांदनी और कनाते तेज हवा के कारण झूलने लगी। जब राज्यपाल लोगों को संबोधित कर रहे थे तो कनात को पकड़ने में महोत्सव समिति के सदस्यों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें