फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर टेंडर चहेतों को काम दे रही सरकार

Thu, 28 Jan 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम में कार्याें को टेंडरिंग प्रक्रिया छोड़ चहेतों को काम दे रही है। जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में मोटर स्टेशन रोड पर भाजपाइयों ने सरकार और क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंका।
विज्ञापन


भाजपा ने पेयजल निर्माण निगम में बगैर टेंडर के तीन करोड़ रुपये के निर्माण कार्य चहेतों से कराने का आरोप लगाया है। कहा कि इस घोटाले को कांग्रेस भी मान रही है। जिसे लेकर लोहाघाट में कांग्रेस से जुड़े जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा भी अनशन कर रहे हैं। पुतला फूंकने वालों में भाजपा जिला महामंत्री रामदत्त जोशी, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, एनडी गड़कोटी, गिरीश जोशी, मनोज तड़ागी, पूरन भंडारी, मोहन अधिकारी, मुकेश कलखुड़िया, राजेश उप्रेती, प्रकाश बिनवाल, ललित देउपा, प्रदीप भट्ट, लक्ष्मण सिंह, मोहित पाठक, विजय जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें