जिले के चारों ब्लॉक के चयनित 12 आदर्श स्कूलों के लिए 50-50 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। बृहस्पतिवार को प्रभारी सीईओ दिलेर सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि इस रकम से इन आदर्श स्कूलों की चहारदीवारी में रंग-रोगन किया जाएगा। रंग-रोगन के इस काम को चार फरवरी तक पूरा करने को कहा गया।
इन स्कूलों के शैक्षिक स्तर को बेहतर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के उप शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण, पाटी के बीईओ रंजीत नेगी, चंपावत के उप शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट, पाटी के मनीष बिष्ट, पुष्पा वर्मा, हरेंद्र साह, रवींद्र पांडेय के अलावा संबंधित क्षेत्र के समन्वयक मौजूद थे। चंपावत जिले के आदर्श स्कूलों में मंच, नरसिंह डांडा, मानाढुंगा, लोहाघाट, पोखरी, गागर, चामी, कामाज्यूला प्राथमिक स्कूल तथा जूनियर हाईस्कूलों में महात्मा गांधी जूहा. टनकपुर, पउ, कानकोट और इजड़ा को शामिल किया गया है।