फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक में तीन दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Mon, 24 Oct 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक में वार्षिक खेलकूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पॉलीटेक्निक की तीन दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के पहले दिन मुख्य अतिथि रिटायर्ड जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता ने गत वर्ष की चैंपियन ममता जोशी को मशाल सौंपकर शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि पीएन कलौनी थे। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ थ्वाल की अध्यक्षता और योगिता पंत, चंद प्रकाश उप्रेती के संचालन में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। इनमें भरत सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालकों की लंबी कूद में भूपेश सिंह रावल ने पहला, विमल भट्ट ने दूसरा, प्रमोद जोशी ने तीसरा, बालिकाओं में निशा करायत ने पहला, रश्मि राणा ने दूसरा, कंचन खर्कवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बालकों की गोला फेंक में कमल कुमार, गौरव सिंह बिष्ट, उमेश चंद्र, बालिकाओं में ज्योति पांडेय, बबीता बिष्ट, रश्मि राणा, बालकों की  800 मीटर दौड़ में पंकज महरा, चंद्रशेखर, नीरज टम्टा ने क्रमश: पहले तीन स्थान प्राप्त किए। निर्णायक जीवन मेहता, मुकेश साह, आशीष बिष्ट, जितेंद्र  कर्नाटक, मनीष भट्ट, हर्षिता बगौली, अंजलि अग्रवाल, नितेश विश्वकर्मा थे। वहां पर भुवन चंद्र राय, केसी बिष्ट, सुधीर वर्मा, टीसी चौबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें