फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बेमियादी हड़ताल शुरू

Sun, 01 Oct 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते सरकारी सस्तागल्ला विक्रेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से राज्य खाद्यान्न योजना के तहत राशन का भुगतान सब्सिडी के रूप में बैंक खाते में डालने के विरोध में आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी ने अनिश्चितकालीन हड़ताल और प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कहा कि जब तक सरकार अपने आदेश को वापस नहीं लेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। विरोध-प्रदर्शन में चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट, टनकपुर आदि के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता शामिल थे।
विज्ञापन


रविवार को छमनियांचौड़ स्थित राजकीय खाद्यान गोदाम के बाहर आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले जिलाध्यक्ष हीराबल्लभ जोशी की अध्यक्षता में कोटेदारों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेता लंबे समय से विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं, लेकिन अब तक इसका समाधान तो नहीं हुआ। उल्टा सरकार अब राशन का भुगतान सब्सिडी के रूप में सीधे लोगों के खातों में डाल रही है। सोसायटी ने कहा कि जब तक सरकार पूर्व की भांति सस्ता गल्ला विक्रेताओं को राशन नहीं देती है, हड़ताल जारी रहेगी। चार अक्तूबर को जिला मुख्यालय के खाद्यान गोदाम में धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने का भी निर्णय लिया गया। विरोध-प्रदर्शन में प्रकाश बोहरा, सुरेश जोशी, चंद्रमोहन जोशी, सरिता, हरीश पांडेय, इंद्र सिंह, दिनेश सिंह, हेमंत कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें