फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखा नगर में दुर्गा महोत्सव कार्यक्रमों की धूम

Mon, 03 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
गोरखा समाज का दुर्गा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। यहां गोरखा नगर में चल रहे दुर्गा महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक संध्या देश के जांबाज सैनिकों के नाम समर्पित रही। कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम से की गई। मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरा-मोती गीत की शेखर गोरखा, सुभाष, सागर, सुमित, रोहन, अर्जुन ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


काकुल, सौम्या, साइना, तनीषा ने ऐ मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। रुमाली का गांठा माया लागी गै छ गीत पर दर्शक झूमने लगे। इस दौरान मां दुर्गा भवानी का विराट रूप भी दिखाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शरद गोरखा, संचालन सचिन, पवन ने किया। कार्यक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। बुजुर्ग महिलाओं की ओर से पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें