फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरख्या चेली भागुली, हौंसिया बाना तीलै धारो बोला

Sat, 05 Aug 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
चामी के आषाढ़ी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
विकासखंड बाराकोट के चामी में चल रहे आषाढ़ी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। शनिवार को आंचल कला केंद्र हल्द्वानी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकार गिरीश जोशी ने गोरख्या चेली भागुली, हौंसिया बाना तीलै धारो बोला, दीपा नगरकोटी ने झुमकौ गेरी गिरी गौ, हल्द्वानी बाजार मां, राकेश कुमार ने पार भीडै की बसंती छोरी रूमाझूमा आदि की गीतों की झड़ी लगा दी। 
विज्ञापन


महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक महर की अध्यक्षता और भूपाल सिंह के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ उमेद सिंह बिष्ट, अमर सिंह, पूरन सिंह ने दीप जलाकर किया। दल नायक मोहन पांडेय के नेतृत्व में आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ का कर्मा नृत्य, पंजाब का भांगड़ा, राजस्थान का काल बेलिया और वृंदावन की फूलों की होली प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकार रेनू, नीलम, पप्पू, दीपू, कमल, राजू, योगेश, सोनी, निर्मला, सीमा द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम दर्शकों ने खूब सराहे। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष अशोक महर, रमेश सिंह, विजय सिंह, पुष्कर सिंह, शोबन सिंह, शिवदत्त जोशी, नाथ सिंह, देव सिंह, भूपाल सिंह आदि ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें