सुंई गांव में चल रहे आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या श्रीमंत सरस्वती कला केंद्र धरसों रीठा के कलाकारों के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने कई कुमाऊंनी गीत नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
शुक्रवार की देर सांय से शुरू हुई इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे, एनडी चौबे, दीपक पुजारी और सचिन जोशी ने संयुक्त रूप से किया। श्रीमंत सरस्वती कला केंद्र धरसों रीठा के दल नायक संतोष रसीला के नेतृत्व में कलाकारों ने दैणा होया खोली का गणेश हो....वंदना से कार्यक्रमों की शुरूआत की।
गायिका बेबी प्रियंका चंद्र ने धन मेरो पहाड़ और आंख मे काल चश्मा काल-काल तिल गाल गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। रश्मि आर्या, सुनीता, शोभा, भावना, निकिता, बबीता, शोभा, कमल किशोर, कैलाश, सूरज, गौरव, अजय, कौशल, कमल अटियाल और रवि आदि ने झोड़ा हे नानी साई लूघाट की तिलैधारु बोला, हवलदार की चेली, आनंदी चमको चांदी बाई, लाली होसिया लाली समेत कई प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। सचिव भुवन चौबे और गौरव डुंगरिया के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक सचिन जोशी, प्रेम चौबे, मदन पुजारी, सुनील चौबे, प्रकाश खर्कवाल, मोहन पुजारी, बालम खर्कवाल, प्रियांशू चौबे, संजू पुजारी, विक्की चौबे, कैलाश चौबे आदि मौजूद रहे।
जूनियर वर्ग की चित्रकला में मनीष ने बाजी मारी
लोहाघाट(चंपावत)। सुंई के आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव में विभिन्न खेलकूद और शैक्षिक प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चे पहुंच रहे हैं। शनिवार को आयोजित जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में मनीष चौबे ने पहला, शैलेश ओली ने दूसरा और प्रियम पांडेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में उदित चौबे ने पहला, प्रियांशु चौबे, अर्जुन राय ने दूसरा, पंकज बिनवाल ने तीसरा स्थान अर्जित किया। जूनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रियांशू चौबे प्रथम, मनीष चौबे द्वितीय, शैलेश ओली तृतीय स्थान पर रहे। सुलेख प्रतियोगिता जूनियर में प्रियम पांडेय ने पहला, मनीष ने दूसरा, तानिया जोशी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। बाबा सेल और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से आयोजित ईनामी वालीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में आईटीबीपी ने सुंई को 2-0 सेटों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरे मैच हथरंगिया स्पोर्ट्स क्लब ने बाराकोट को हराया। हथरंगिया और आईटीबीपी के बीच रविवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। निर्णायक मोहन नाथ गोस्वामी, मदन सिंह पुजारी थे।