फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदना म्यारा पहाड़ आए...

Tue, 11 Jun 2019 10:26 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत के गोरल ग्रीष्मोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरल गीष्मोत्सव में सोमवार शाम को सांस्कृतिक संध्या अल्मोड़ा जिले से आए सांस्कृतिक दलों के नाम रही। कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रमों को देखने के लिए देर रात तक लोग मौजूद रहे। नव हिमालय लोक कला समिति अल्मोड़ा की गायिका शकुंतला ने चंदना म्यारा पहाड़ आए, संगीता जोशी ने ऐ जा रे मेरो मुन्सियार और झन दिया बौज्यू छाना बिलौरी गीतों की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


इसके अलावा अल्मोड़ा बजार हुड़की बाजी रे, बिरजू भीना, गीत हम छूं उत्तरांचली, हिमाल हमरी पच्यांड़ संस्कृति आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इससे पूर्व ग्रीष्मोत्सव में मल्लिकार्जुन, सरस्वती शिशु मंदिर मादली, हैप्पी वैली, आनंद बाल विद्या मंदिर और सनशाइन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

अल्मोड़ा के दल नायक गोकुल बिष्ट की टीम ने उत्तराखंड देव भूमि संध्या इनूकी रेछ वंदना से अपने कार्यक्रम शुरूआत की। कार्यक्रमों को देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन गंगा बिष्ट और राजेंद्र गहतोड़ी ने किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, उपाध्यक्ष दीपक लारा, श्याम कार्की, विपिन जोशी, नरेश जोशी, अमरनाथ वर्मा, कमलेश राय, मदन महर, सुधीर साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उंट की सवारी बनी आकर्षण का केंद्र
चंपावत। गोरल ग्रीष्मोत्सव में झूले, चरखे के अलावा ऊंट की सवारी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। विशेषकर छोटे बच्चे ऊंट की सवारी का लुत्फ उठा रहे हैं।

मत्स्य आचार की खूब हुई बिक्री
चंपावत। गोरल ग्रीष्मोत्सव में छीड़ापानी शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों की ओर से मत्स्य आचार की बिक्री का स्टाल लगाया गया है। इस पर स्थानीय स्तर पर तैयार मत्स्य आचार की खूब बिक्री हुई। केंद्र की ओर से लोगों को मत्स्य आचार बनाने का प्रशिक्षण देने की जानकारी दी गई।

आग से बचाव का प्रदर्शन किया
चंपावत। गोरल ग्रीष्मोत्सव के रंगारंग कार्यक्रमों के दौरान गोरलचौड़ मैदान में तैनात अग्निशमन दल की ओर से सिलिंडर में आग लगने पर बचाव का प्रदर्शन किया। अग्निशमन यूनिट प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने सिलिंडर में लगी आग को बुझाते हुए आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें