बनबसा की केनाल कॉलोनी में आग से जलता घर। संवाद
बनबसा (चंपावत)। बीती रात यूपी सिंचाई विभाग स्थित केनाल काॅलोनी में एक घर में आग लग गई। इससे घर में रखा सारा सामान जल गया। गृह स्वामी परिवार समेत कॉलोनी में ही शादी में गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया।
शारदा इंटर काॅलेज के बगल स्थित केनाल काॅलोनी निवासी संजीव कुमार पुत्र नन्हें लाल के आवास में बीती देर रात आग लग गई। इससे घर का सामान जल गया। गृह स्वामी ने तीन लाख का नुकसान होना बताया है। आग की लपटों ने पास के नत्थू लाल और सतीश के घर को भी नुकसान पहुंचा है।
सूचना पर शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई ललित पांडेय तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एनएचपीसी और टनकपुर से दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया गया। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। अभी नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है।