नायकगोठ में शोभायात्रा निकालकर भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। टनकपुर के अलावा बनबसा, खटीमा आदि क्षेत्रों से शोभायात्रा निकालते आ रहे भक्तों की टोलियां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शारदा में भगवान गणेश की मूूर्तियों का विसर्जन कर रही हैं।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी कमेटी द्वारा पुरानी पानी की टंकी के पास स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति नगर में शोभायात्रा निकालकर शारदा में विसर्जित की गई। नायकगोठ गांव में भी ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाल कर शारदा नदी में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया।
विसर्जन से पहले पं. गणेश जोशी के पुरोहित्य में गणेश जी की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर अनीता धामी, अमिषा सिंह, अमित बिष्ट, मनोहर सिंह धामी, रश्मि, बच्ची राजपूत, राजेश्वरी जोशी, इशू धामी, शांति देवी, गीता राजपूत, लक्ष्मी तड़ागी, माया देवी आदि थे।