जिला मुख्यालय के बालेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे मां नंदा-सुनंदा महोत्सव के तहत मंगलवार को चंपानगरी वैदिक ऋचाओं से गूंजती रही। दिन में विशेष नंदा पूजा के साथ कन्या पूजन हुआ। रात में तंत्रोक्त विधि से अनुष्ठान हुए।
बालेश्वर मंदिर में पुरोहित दीपक कुलेठा, गिरीश कलौनी, विनोद पांडेय ने यजमान नारायण दत्त गड़कोटी, हीरा बल्लभ पांडेय, नरेश जोशी, रितेश राय, विजय वर्मा, सुधीर साह, प्रकाश पांडेय से पूजा कराई। समिति के अध्यक्ष शंकर पांडेय, बहादुर फर्त्याल, देवी लाल वर्मा, महंत भैरव गिरी, किशन गिरी, पवन गिरी, लक्ष्मी लाल साह, विमल साह, कमल गिरी, आदित्य पांडेय, कमल पटवा, शंकर रावल, पृथ्वीराज तड़ागी, चतुर सिंह चौधरी, छात्रसंघ के विजय कुमार आदि जुटे रहे।
सामान्य ज्ञान में निकिता, अंकित, आशा रही अव्वल
महोत्सव के तहत आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एपेक्स की निकिता जोशी, विद्या मंदिर के अंकित भट्ट, एशियन की आशु बुड़ाथोकी प्रथम, एबीसी के मनोहर सिंह, आनंद बाल विद्या मंदिर के किरन महर, विद्या मंदिर के सुमित पांडेय, यूनिवर्सल के दीपक जोशी द्वितीय, एशियन के वात्सल्य खर्कवाल, एबीसी के शोभित तड़ागी तृतीय रहे।
निर्णायकों में अमित वर्मा, बीएन उपाध्याय, सुनील गड़कोटी, दिनेश पांडेय, विमला ओली आदि थे। फेंसी ड्रेस में मल्लिकार्जुन के देवेश पांडेय, होलीफैथ के कृष, मिस्बा, ऐंपण में जीआईसी के योगेश कलौनी, जीआईसी के कार्तिक सक्सेना, भावना बोहरा पहले तीन स्थान पर रहे। निर्णायक दीक्षा चौधरी, अल्का साह, ममता वर्मा रहीं।
आज निकलेगी डोलायात्रा
महोत्सव के तहत बुधवार को दिन में तीन बजे से बालेश्वर मंदिर से मां नंदा सुनंदा और देवडांगरों की डोला यात्रा निकलेगी। डोला यात्रा से पहले मंदिर में देवगद्दी के साथ देवडांगर अवतरित होंगे।