फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गोरलदेव की धरती में शुरू हुआ गोल्ज्यू महोत्सव

Thu, 22 Jun 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत गोल्ज्यू महोत्सव में कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। इंसाफ के देव गोरलदेव की धरती चंपावत में 10 दिनी गोल्ज्यू महोत्सव शुरू हो गया है। कोरोना काल के दो साल बाद फिर से शुरू महोत्सव का आगाज बृहस्पतिवार को सांसद अजय टम्टा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोल्ज्यू की पावन धरती में हो रहा यह महोत्सव अद्भुत सांस्कृतिक धरोहर है। इस महोत्सव से जिले की अलग पहचान बनने के साथ संस्कृति और पर्यटन का विस्तार भी होगा। उन्होंने महोत्सव के आयोजकों को बधाई देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इससे पूर्व कलश यात्रा, झांकी निकालकर और गोरलदेव मंदिर में पूजा-अर्चना हुई।
जीजीआईसी से आयोजन स्थल गोरलचौड़ तक महिलाओं और छात्राओं ने आकर्षक परिधान में सजधज कर झांकी निकाली। झांकी के आगे छोलिया नृतक नृत्य करते हुए चल रहे थे। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और मनमोहक लोक नृत्य पेश किए। जय भूमसेन थारू उत्थान समिति बनबसा और जय गोल्ज्यू जन्मभूमि सांस्कृतिक केंद्र चंपावत के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

झांकी में महिलाओं ने गोल्ज्यू की वीरगाथा दर्शाने वाले मंगल गीतों का गायन किया। राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी और राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए उद्घाटन कार्यक्रम में चेयरमैन विजय वर्मा ने गोल्ज्यू महोत्सव के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए इसे पर्यटन और क्षेत्र के विकास के लिए उपयोगी बताया।
गोरलचौड़ मैदान में दुकानें लगना शुरू
चंपावत। महोत्सव में बाहरी क्षेत्रों से व्यापारियों का पहुंचना शुरू हो गया है। झूले, चरखे और बच्चों के मनोरंजन की सामग्री लग चुकी है। हालांकि अभी कई दुकानें नहीं लग सकी हैं। स्वयं सहायता समूहों की ओर से उत्पादित विभिन्न स्थानीय उत्पादों के स्टाॅल लगाए जाएंगे। महोत्सव को लेकर लोगों में खूब उत्साह है।
महोत्सव में आज
शारीरिक सौष्ठव प्रतियोगिता, रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
चंपावत की ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख मोनिका, बाराकोट की प्रमुख विनीता, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, श्याम नारायण पांडेय, नरेंद्र सिंह लडवाल, सतीश पांडेय, शंकर दत्त पांडेय आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें