फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य झांकियों के साथ देवीधार महोत्सव शुरू

Wed, 05 Jul 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
देवीधार महोत्सव के उद्घाटन में छोलिया नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 देवीधार का प्रसिद्ध पांच दिवसीय देवी महोत्सव शुरू हो गया। सुबह से ही देवीधार के तमाम मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। अपरान्ह बाद ऋषेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोगों ने शिवालय मंदिर से देवीधार मंदिर तक मां भगवती की भव्य झांकी निकाली।
विज्ञापन


बुधवार को रिमझिम वर्षा की फुहारों के बीच शीतला माता मंदिर प्रांगण में मुुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा ने महोत्सव का उद्घाटन किया। डाकबंगला रोड, स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, मीना बाजार, हथरंगिया होते हुए झांकी देवीधार मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने झांकी में अक्षत पुष्पों की वर्षा की। झांकी के आगे बच्चे ध्वज लेकर चल रहे थे। जबकि छोलिया नृतकों ने शानदार प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। झांकी में रायनगर चौड़ी, कलीगांव, डैसली व गोरखा नगर सहित विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालु मां भगवती के जयकारे करते हुए चल रहे थे।

मेला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता, सचिव प्रकाश राय, कोषाध्यक्ष भैरव राय ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन के मौके पर ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, भुवन गिरी महाराज, बाबा आदित्य दास, डीडी पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी आदि मौजूद थे। बारिश के बावजूद भी झांकियों को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। लोग छतों पर खड़े होकर मां भगवती की शोभायात्रा में अक्षत-फूलों की बरसात कर रहे थे। रथ के पीछे चल रही महिलाएं मां भगवती के जयकारे करते हुए चल रही थी। आयोजन समिति के संरक्षक पीएस मेहता, सलाहकार नरेश राय, भूपाल सिंह मेहता, हरीश कापड़ी, आनंद राय, सोनू बिष्ट, जीवन राम, कैलाश राम, मदन राम, कैलाश मेहता, शेखर गोर्खा, बॉबी गोरखा, जितेंद्र राय, विकास कापड़ी, रोहित सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


महोत्सव में आज
सुबह 10 बजे शैक्षिक मेला के विभिन्न विद्यालयों, युवक व महिला मंगल दलों के खिलाड़ियों की विभिन्न खेलकूद और शैक्षिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा। जिसमें फुटबॉल, वॉलीबाल, कैरम प्रतियोगिताओं के अलावा प्राथमिक व जूनियर वर्ग की  निबंध आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें