चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में युवा कल्याण विभाग की ओर से हुए खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता जारी है। बुधवार को दूसरे दिन जिला स्तरीय अंडर-14 बालक वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में लोहाघाट के परमेश्वर ढेक पहले स्थान में रहे। बाराकोट के करन सिंह दूसरे और लोहाघाट के निखिल देव तीसरे स्थान पर रहे।
400 मीटर में लोहाघाट के रोहित बिष्ट, चंपावत के रवींद्र महर और बाराकोट के रवींद्र बोहरा, लंबी कूद में चंपावत के योगेश बोरा, बाराकोट के अमित सिंह और संजय सिंह, गोला फेंक में लोहाघाट के रोहित भंडारी, बाराकोट के प्रेम सिंह और लोहाघाट के रितिक बोहरा पहले तीन स्थान पर रहे। 100 गुना चार रिले रेस में लोहाघाट ब्लाक पहले, चंपावत दूसरे और बाराकोट तीसरे स्थान में रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में बाराकोट पहले, चंपावत दूसरे और लोहाघाट ब्लाक तीसरे स्थान पर रहा।
निर्णायक महेंद्र बोरा, प्रदीप बोरा, प्रकाश जोशी, चंदन अधिकारी, रचित वल्दिया, दिनेश नेगी, रघुराज देउपा, अमित वर्मा आदि ने सहयोग दिया। जबकि युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत, बीएस रावत, एनके जोशी, अश्विनी चौहान, मुन्ना राय, त्रिलोचन, नवीन, ओमप्रकाश आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को अंडर-17 बालकों की खेलकूद प्रतियोगिता के साथ समापन होगा।