फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी 

Fri, 05 Jul 2019 10:47 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में महिलाओं को जानकारी देतीं महिला पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आदर्श थाना पुलिस की ओर से नगर क्षेत्र में महिलाओं की जागरूकता गोष्ठियां आयोजित की गईं। इस दौरान उन्हें महिला कानूनों की जानकारी देने के साथ उनके साथ होने वाले अत्याचार को चुपचाप न सहने के लिए प्रेरित किया गया। थानाध्यक्ष मनीष खत्री के दिशा निर्देशन में महिला पुलिस ज्योति टम्टा, प्रीति पांडेय, मनोरमा ने मीना बाजार, एसडीएम कोर्ट तिराहा, गोरखानगर में महिला जागरूकता गोष्ठियां आयोजित कीं।

विज्ञापन


उन्होंने महिला अधिकारों की जानकारी देने के अलावा महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों, महिला शोषण, छेड़छाड़ आदि की घटनाओं की सूचना पुलिस के टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 100 नंबरों में देने की बात कही। एसओ का कहना था कि आज आए दिन महिलाओं के साथ तरह-तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

उन्होंने महिलाओं से अत्याचार के खिलाफ खुलकर विरोध करने के साथ इसकी रिपोर्ट नजदीकी थाने में दर्ज कराने को कहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहती है।
विज्ञापन


जीजीआईसी में छात्राओं को सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान बताने के साथ अनजान फोन नंबरों पर बात न करने, फेसबुक पर अंजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने, उनके साथ छेड़खानी करने वाले लोगों की शिकायत पुलिस से करने की बात कही। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें