फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों को समय से हरसंभव मदद दें

Tue, 28 Nov 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में जिला स्तरीय उद्योग मित्र की बैठक में मौजूद उद्यमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में मंगलवार को जिला स्तरीय उद्योग मित्र की बैठक हुई। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने जिले में उद्योग लगाने के इच्छुक उद्यमियों को समय से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को निर्देश दिए। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को आवेदन करने के लिए प्रेरित करने को कहा। 
विज्ञापन


उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जीबी जोशी ने बताया कि जिले में 125 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लक्ष्य के सापेक्ष अक्तूबर तक 73 इकाइयों को 261 लाख रुपये जारी कर 213 लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है। वहीं, पीसीबी की ओर से भी प्राप्त 11 आवेदनों पर सहमति प्रदान कर दी गई है। इन 11 औद्योगिक इकाइयों में विद्युत संयोजन के लिए विद्युत विभाग की ओर से भी सहमति दे दी गई है।

नए उद्यमों को विद्युत बिलों में छूट योजना के अंतर्गत प्राप्त तीन आवेदनों को बैठक में स्वीकृत किया गया है। बैठक में उद्यमी तारादत्त पंगरिया, चंदन सिंह, महेश चौड़ाकोटी के अलावा पीडी एचजी भट्ट, आरसेटी निदेशक जनार्दन चिल्कोटी, वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएस बोरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी बंशीधर पंत, विभिन्न विभागों के अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे। ब्यूरो 
विज्ञापन


राज्य स्तरीय समिति को अग्रसारित किए आवेदन 
बैठक में बताया गया कि राज्य पूंजी उपादान के लिए सिद्ध कंस्ट्रशन टनकपुर के 40 लाख, मंगल फूड्स ज्ञानखेड़ा के 29.99 लाख, शांति इंडस्ट्रीज टनकपुर के 34.78 लाख और हरी इंडस्ट्रीज टनकपुर के 40 लाख रुपये के आवेदन प्राप्त हुए थे। इन्में पूंजी उपादान स्वीकृत करने के लिए राज्य स्तरीय समिति को अग्रसारित कर दिया है। बताया कि भूम्याली में तेजपात का पाउडर बनाने के आवेदन पर बैंक ने 10 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें