फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालकों और स्वामियों को दिया जाए आर्थिक राहत पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुए टैक्सी चालकों और स्वामियों को आर्थिक राहत पैकेज देने की मांग उठाई ।
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में सीएम को दिए गए दस सूत्री ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना काल में वाहन स्वामियों और चालकों की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से खस्ताहाल हो गई है। वाहनों के लिए बैंकों से लिए गए ऋण का ब्याज लगातार बढ़ता जा रहा है। वाहन चालक और स्वामी दोनों की आर्थिक स्थिति संकट में है। ऐसे में राज्य सरकार को परिवहन सेक्टर को उबारने के लिए उन्हें आर्थिक राहत पैकेज देना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में दीपक चंद्र, विनोद बिष्ट, चंचल सामंत, गोपाल सिंह भंडारी, पवन सिंह धौनी, दरबान ढेक, माधो सिंह, लक्ष्मण सिंह तड़ागी, महेंद्र कुमार, शंकर राम, रोशन सिंह, त्रिलोचन जोशी, भुवन कुमार, अमरनाथ, नवीन कुमार, अशोक कुमार आदि टैक्सी स्वामी और चालक शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें