फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमोड़ी एएनएम केंद्र में मनाया गया बालिका जन्मोत्सव

विज्ञापन
चंपावत जिले के देवीधुरा आंगनबाड़ी केंद्र में कन्या जन्मोत्सव मनाती महिलाएं। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत बुधवार को अमोड़ी एएनएम केंद्र में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। जिसमें दुधौरी, हियूंला, छतकोट, बगेला, ऐड़ीसेरा, कोट अमोड़ी, लड़ाबोरा सहित अनेक आंगनबाड़ी केंद्रों की महिलाओं ने भागीदारी की। इस अवसर मौके पर सुपरवाइजर मीरा जोशी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा बोहरा, उमा आर्या, विमला आर्या, नीलावती भट्ट, पार्वती भट्ट, हेमलता भट्ट, मीना भट्ट आदि मौजूद रहे। इधर पाटी ब्लॉक के देवीधुरा में भी बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुपरवाइजर तनुजा वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत देवीधुरा में दो बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। इस दौरान बालिकांओं को स्वच्छता किट भी बांटे गए। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा जोशी, बिंद्रा बिष्ट, भगवती बिष्ट, विमला राणा, गीता जोशी, राधिका चम्याल, हेमा जोशी, प्रमिला चम्याल आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें