फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने निकाली वाहन रैली

विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय में वाहन रैली निकालते जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की जिला इकाई ने बुधवार को जिला मुख्यालय में वाहन रैली निकाली। कलक्ट्रेट से शुरू हुई यह वाहन रैली मोटर स्टेशन में संपन्न हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने शासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पिथौरागढ़ में बाइक रैली निकालने की अनुमति नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने धरना दिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ सरकार की ओर से की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर विरोध जताया। इस मामले को लेकर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। भूपेंद्र प्रकाश जोशी, गोविंद बोहरा, जीवन ओली, नागेंद्र कुमार जोशी के नेतृत्व ने निकाली गई इस वाहन रैली में रवींद्र कुमार पांडेय, डॉ.वीरेंद्र सिंह मेहता, प्रभाकर दीक्षित, कैलाश नाथ महंत, सुरेंद्र सिंह सौन, हरिविनोद, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार, नवीन सिंह, राजीव मेहरा, प्रकाश चंद्र, रघुवर दत्त, किशोर चंद्र, हिमांशु, कैलाश सिंह, गुमान सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें