क्रास कंट्री प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में गिरीश चंद्र पंगरिया चैंपियन बने। सब जूनियर में अमित रावत, ओपन बालिका में शकुंतला भंडारी और ओपन पुरुष वर्ग में रवि पांडेय नंबर वन बने। दौड़ का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर मोटर स्टेशन रोड पर चेयरमैन प्रकाश तिवारी ने किया। प्रथम छह विजेताओं को सीडीओ हरगोविंद भट्ट, डीडीओ वीके उपाध्याय और पीडी केएन तिवारी पुरस्कृत किया।
जिला खेल अधिकारी आरएस धामी ने बताया कि जूनियर वर्ग में पंकज कुमार, नरेंद्र सिंह बोहरा, धीरज कुमार, राहुल बोहरा, होशियार रावत, सब जूनियर बालक वर्ग में पंकज भट्ट, रोहित सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत, कमल सिंह सामंत, अजय भंडारी, ओपन बालिका वर्ग में सोनू बिष्ट, पूजा गोस्वामी, नीमा, प्रेमा बोहरा, प्रीति टम्टा और ओपन पुरुष वर्ग के नीरज देउपा, प्रकाश सिंह बिष्ट, शुभम रावत, अमित सिंह, अभिषेक सिंह क्रमश: दूसरे से छठे स्थान पर रहे। क्रास कंट्री रेस के आयोजन में जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, महेंद्र बोरा, नरेश जोशी, अतुल अधिकारी, महिमा भंडारी, हेमंत वर्मा, नरेंद्र खोलिया, मुकुल ढेक, भूपेंद्र महरा, मंजूल तिवारी आदि ने सहयोग किया।
लोहाघाट में जूनियर बालक वर्ग की क्रास कंट्री में गोविंद सिंह बोहरा, महिला ओपन वर्ग में नीमा बिष्ट तथा ओपन पुरुष वर्ग में अमित सिंह चैंपियन घोषित किए गए। चेयरमैन लता वर्मा, पूर्व चेयरमैन भूपाल सिंह मेहता और डा.महेश ढेक ने हरी झंडी दिखाकर क्रास कंट्री रेस का शुभारंभ किया।
जूनियर बालक वर्ग की चार किमी दौड़ में गोविंद बोहरा ने पहला, कमल चंद ने दूसरा, सूरज सिंह ने तीसरा, योगेश बोहरा ने चौथा, अंकित मेहता ने पांचवां, कविंद्र कुंवर छठे स्थान में रहे। इसी प्रकार चार किमी महिला ओपन वर्ग में नीमा बिष्ट, पूजा बिष्ट, पूजा रोशनी बिष्ट, सोनम बानो, पूजा कालाकोटी, 10 किमी पुरुष ओपन वर्ग की दौड़ में अमित सिंह, भाष्कर तलनियां, रिंकू माहरा, सुनील सामंत, नीरज सिंह, संदीप बोहरा क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें तथा छठे स्थान में रहे।
गोविंद बोहरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में विजेताओं को विभाग की ओर से चंद्रशेखर ओली ने सम्मानित किया। आयोजन मेें बीओ जसवंत खडायत, जगन्नाथ गोस्वामी, गोविंद वर्मा, सचिन जोशी, दीपक सुतेड़ी, जितेंद्र राय, संजय नाथ आदि ने सहयोग किया।