गैडाख्याली गांव में ट्रैक्टर चला अदरक की खेती का शुभारंभ कराते जिला सहायक निबंधक सुरेंद्र पाल।
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। गैडाख्याली गांव में पहली बार अदरक की खेती होगी। शुक्रवार को सहकारिता विभाग ने इसका आगाज कराया। जिला सहायक निबंधक (एआर) सुरेंद्र पाल ने ट्रैक्टर चलवाने के साथ अदरक की बुआई का शुभारंभ कराया। बड़ी संख्या में किसान अदरक की बुआई के लिए निकले। लोगों को प्रेरित करने के लिए राज्य समेकित योजना के तहत टनकपुर की बहुउद्देश्यीय समिति ने ढाई एकड़ जमीन पर अदरक की खेती शुरू कराई। समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह महर ने बताया कि इस जमीन की जुताई करने के बाद शुक्रवार से बाकायदा बुआई शुरू की गई। समिति की इस जमीन में कुल 40 क्विंटल बीज की बुआई होगी। इससे करीब 200 क्विंटल अदरक की फसल मिलने की उम्मीद है। एआर ने ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना वायरस से बचाव के सभी कायदे-कानूनों के पालन करने की हिदायत दी गई। धुरा की साधन सहकारी समिति को इसका अनुपालन कराने के साथ सेनेटाइजर व अन्य जरूरी सामग्री किसानों को देने को कहा गया। इस मौके पर धुरा साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, सचिव दीनानाथ वर्मा, सहायक विकास अधिकारी नीरज पांडेय आदि मौजूद थे। बता दें कि इससे पूर्व अप्रैल माह में सूखीढांग क्षेत्र में भी सहकारिता विभाग ने 200 नाली जमीन पर अदरक की बुआई करवाई थी।
अदरक की खेती शुरू करते ग्रामीण।
- फोटो : AMAR UJALA
अदरक की खेती शुरू करते ग्रामीण।