फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी ने 4-1 से जीती फुटसाल प्रतियोगिता 

Thu, 02 Feb 2017 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जीआईसी ने 4-1 से जीती फुटसाल प्रतियोगिता  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जीआईसी फुटबाल क्लब और जीआईसी यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय फुटसाल प्रतियोगिता में जीआईसी क्लब ने स्टेडियम ट्रेनीज को हराकर खिताब जीत लिया है। 
विज्ञापन


एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में फाइनल मुकाबला जीआईसी क्लब और स्टेडियम ट्रेनीज के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन रावत और विशिष्ट अतिथि पूर्व छात्रनेता धनंजय महर ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मुकाबला शुरू कराया।

पहले हाफ की शुरुआत में स्टेडियम ट्रेनीज और जीआईसी क्लब ने शानदार खेल दिखाया। मगर जीआईसी के नितिन उप्रेती ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके तुरंत बाद भूप्पी ने दूसरा गोल दागकर जीआईसी को 2-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में स्टेडियम की टीम ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन


टीम गोल करने में नाकाम रही। जीआईसी के भूप्पी और सुंदर ने 1-1 गोल कर टीम को 4-0 की बढ़त दिला दी। मैच खत्म होने से ठीक पहले स्टेडियम के रोहित ने एक गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया। जीआईसी ने 4-1 से मुकाबला जीतकर खिताब जीत लिया। रेफरी की भूमिका गोलू ने निभाई। विजेता और उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार और ट्राफी प्रदान की गई। इस अवसर पर जीआईसी क्लब के अध्यक्ष मुकेश पांडे, छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन मारकाना, जीआईसी टीम के मैनेजर महेश चुफाल समेत तमाम खेलप्रमी मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें