लोहाघाट (चंपावत)। ग्रामीण क्षेत्र के जीआईसी चौमेल के छात्र-छात्राएं कला उत्सव की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दूसरी बार अपने फन का जौहर दिखाएंगे। प्रवक्ता पीसी तिवारी और रचना ओली के नेतृत्व में 16 छात्र-छात्राओं के दल को प्रधानाचार्य डीसी आर्य, पीटीए अध्यक्ष संजय फर्त्याल, एसएमडीसी अध्यक्ष योगेश सिंह ने सभी बच्चों को तिलक लगाकर रवाना किया।
कुमाऊं के परंपरागत जागर में पिछले वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यहां के बच्चों ने अपनी सफलता का डंका बजाया था। इस वर्ष दो टीमें शिव स्तुति, प्रसिद्ध ऐपण विधा में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं में शामिल होने वालों में रजनी, शोभा, किरण, राहुल, शीतल, कंचना, निशा, पूजा, विनोद, रोहित, प्रिति, रोशनी, सुनील, प्रिया, नीतू आदि शामिल हैं।