फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता

Tue, 09 Aug 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
गहतोड़ी का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। यहां एनेक्सी भवन में समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी ने कार्यकर्ताओं को समाज कल्याण से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की विकास योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को कहा। उनका कहना था कि समाज कल्याण के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने पात्र व्यक्तियों का चयन कर देय सुविधाओं का लाभ दिलाने को कहा।
विज्ञापन


इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह धौनी, वरिष्ठ नेता नवीन मुरारी, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला बोहरा आदि थे। ब्लॉक कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने बताया कि समाज कल्याण की विभिन्न योजनाएं, अनुसूचित जाति, विधवा पुत्री की शादी के लिए सहायता दी जा रही है। इस दौरान एडीओ समाज कल्याण एमडी भट्ट, अमर सिंह कुटियाल, हीराबल्लभ जोशी, बीडीओ केएस नयाल, चांद सिंह बोहरा आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें