खरहीं में सूखे के चलते मुआवजे के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण काश्तकार।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। इस बार कम बारिश होने से खेत-खलिहान सूख गए हैं। सूखे से परेशान किसानों ने भिंगराड़ा के खरहीं क्षेत्र में प्रदर्शन कर सूखे से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। कहा कि किसानों को सूखे से हुए नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिया जाय।
किसानों का कहना है कि बारिश न होने से इस बार फसल बुरी तरह से बर्बाद हो गई है। नमी की कमी से गेहूं, मिर्च, मसूर, सरसों आदि की फसलों के जमाव पर असर पड़ा है। किसानों ने कहा कि पहले से ही कोरोना की वजह से कामकाज और आमदनी पर मार पड़ी। प्रदर्शन करने वालों में अंकित बोहरा, रघुवर सिंह, नवीन सिंह, जोत सिंह, उमेद सिंह, चंदन सिंह, मनोज सिंह, हरीश सिंह, बलवंत सिंह, मंजू देवी, भागीरथी देवी, पुष्पा, दीपा, शांति, ललिता देवी शामिल थे। बता दें कि जिले में 10305 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की बुआई की गई। लेकिन कम बारिश और सिंचाई की सुविधा के अभाव के चलते खेती को तगड़ा झटका लगा है।