चंपावत। जिले के जीआईसी सुंई में वर्ष 2019 में 12वीं कक्षा पास कर चुकी छात्राओं को गौरा कन्याधन योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इसके विरोध में सोमवार को अभिभावकों ने पूल्ड आवास पहुंच कर डीएम एसएन पांडे को दोबारा ज्ञापन सौंपा है।
अभिभावकों का कहना था कि स्कूल की लापरवाही के कारण 15 छात्राओं को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। अभिभावकों की ओर सेे पहले भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। इनमें जिला प्रशासन की ओर से शासन से छात्राओं को लाभ दिलाने की संस्तुति की गई है, लेकिन शासन स्तर पर किया गया पत्राचार सार्थक नहीं हो सका है। योजना का लाभ न मिलने से छात्राओं और अभिभावकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने छात्राओं को योजना का लाभ न मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में कैलाश तलनियां, राजेश चौबे, विक्रम राम, किशोर पुजारी, विपिन चंद्र जोशी, प्रकाश खर्कवाल, आशा देवी, माया सक्टा, कलावती, जानकी देवी आदि रहे।