फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न का किराया भाड़ा और लाभांश का भुगतान न होने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी की बैठक में प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत छह माह से बांटे जा रहे खाद्यान्न का किराया भाड़ा और लाभांश का भुगतान न होने पर गहरी नाराजगी जताई। आक्रोशित सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना के भाड़े व लाभांश का भुगतान न मिलने तक पीएमजीकेवाई योजना का राशन न बांटने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाध्यक्ष प्रकाश बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेताओं का कहना था कि वह पिछले छह माह से प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत लोगों को राशन बांट रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक लाभांश और भाड़े के ढुलान का भुगतान नहीं किया गया है। वह अपनी जेब से पैसा लगाकर राशन बांट रहे हैं। कोरोनाकाल के चलते उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने किराया भाड़ा और लाभांश के भुगतान संबंधी सभी प्रपत्र तैयार कर विभाग में जमा कर दिए हैं। इसके बावजूद भी उनके भुगतान में लापरवाही की जा रही है। बैठक में सुरेश जोशी, शेखरानंद गड़कोटी, चंद्रमोहन जोशी, मोहन सिंह ढेक, राजेंद्र सिंह, विक्रम ढेक, दीपक सिंह, लाल सिंह, नारायण सिंह, हरीश चंद्र, हीराबल्लभ जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें