फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन फटने के मामले की होगी भूगर्भीय जांच

Wed, 17 Jan 2018 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
चंपावत मुड़ियानी के पास फटी जमीन का निरीक्षण करती एसडीएम सीमा विश्वकर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय के समीपवर्ती मुडियानी ग्राम पंचायत में तेज धमाके के साथ जमीन फटने के मामले की भूगर्भीय जांच की जाएगी। बुधवार को एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा के मौका मुआयना करने के बाद प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया है। प्रभावित स्थल में अब जमीन के भीतर से मलबा निकलने का सिलसिला बंद हो गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग घटना को लेकर तरह तरह की अटकलें लगा रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मुडियानी ग्राम पंचायत में कोल्ड स्टोर के समीप तेज धमाके के साथ जमीन दरकने की घटना हुई थी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत सी बनी है। बुधवार की सुबह एसडीएम सदर ने दल बल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि बारहमासी सड़क के मलबे के दबाव के कारण सीलन वाली जगह में जमीन दरक गई है। उनका कहना है कि इस तरह की घटना क्यों हुई इसका पता भूगर्भ विशेषज्ञ ही लगा सकते हैं। जल्द ही भूगर्भ विशेषज्ञों की टीम को मौके पर भेजा जाएगा।

एसडीएम ने बताया कि प्रभावित स्थल से सड़क अथवा गांव की भूमि को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। इधर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला के अनुसार डंपिंग जोन के परीक्षण के बाद ही वहां पर मलबा डालने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुरोध पर मलबा फेंकना किया बंद
चंपावत। मुडियानी में कोल्ड स्टोर के समीप जमीन दरकने की घटना के बाद ग्रामीणों के अनुरोध पर कार्यदायी संस्था की ओर से प्रभावित स्थल में मलबा डाला जाना बंद कर दिया गया है। ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि जमीन दरकने के मामले की जानकारी होते ही उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को दी और उन्होंने मलबा डालना बंद कर दिया है।

घटना स्थल में उमड़ रही है लोगों की भीड़
चंपावत। मुडियानी में जमीन फटने के घटना स्थल को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आसपास के गांवों के लोगों के अलावा टनकपुर-पिथौरागढ़ रोड में चल रहे वाहनों के यात्री भी घटना स्थल को देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें