फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री हाउस का सामान्य ज्ञान सबसे अच्छा

Sat, 09 Dec 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
होली विजडम स्कूल में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में अपने तर्क रखते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गुरुकुलम एकेडमी खूना मानेश्वर में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शास्त्री हाउस ने बाजी मारी। क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन बोहरा, विद्यालय के प्रबंधक हरीश चंद्र पांडेय, अनिल पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


राजेश पांडेय व आरएस मुरारी के संचालन में हुई प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में शास्त्री हाउस के हर्षित देव, अर्पित, निकिता व आदित्य पुनेठा ने पहला, पटेल हाउस के सचिन, किशेर कुंवर, आयुष, सुहानी व दिशा ने दूसरा और विवेकानंद हाउस के आयुष, मंदीप, अर्पिता, सोनाक्षी व कल्पना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में शास्त्री हाउस के अग्रिमा, निखिल, शैलेश देव व मनीष अंकित ने पहला, कलाम हाउस के आशीष पुजारी, विकास पुनेठा, युवराज, गौरव सरकार व दिव्यांशु ने दूसरा और पटेल हाउस के राहुल पाटनी, आदित्य जोशी, नकुल, ममता बिष्ट व भावेष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजन में राजेश जोशी, डीएस बिष्ट, कमला बोहरा, निकिता, प्रिया बोहरा व पूजा ढेक ने सहयोग किया।

वाद विवाद में स्नेहा और मानष ने बाजी मारी 
लोहाघाट (चंपावत)। मुक्ता मिमोरियल होली विजडम एकेडमी में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्नेहा रजवार और मानस पांडे ने बाजी मारी।  प्रधानाचार्य मनोज पंत और प्रबंधक संजय पंत ने कहा कि ये प्रतियोगिताएं से बच्चों की छिपी प्रतिभा को उजागर करती है। 
विज्ञापन



हेमा देव के संचालन में हुई प्रतियोगिता में कक्षा चार में स्नेहा रजवार व मानष पांडेय ने पहला, जिया जोशी व तन्मय बोहरा ने दूसरा, माही टम्टा व हरिओम ओली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच में आयुष बोहरा व वैभव बोहरा ने पहला, दिव्यांश देव व मयंक जोशी ने दूसरा, मुस्कान राय व तन्मय रावत ने तीसरा, कक्षा छह में दिव्या सैनी व अस्मिता बोरा ने पहला, निष्ठा जोशी व श्रेया बिष्ट ने दूसरा, पार्थ मुरारी व ध्रुव पंत ने तीसरा स्थान अर्जित किया। कक्षा सात में दृष्टि देव व प्रेरणा रावत ने पहला, नितिन चौबे व पार्थिव जोशी ने दूसरा तथा सौरभ गड़कोटी व प्रियांशु जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक रूचि पंत, भावना राय, हेमवती व नंदन बिष्ट थे। आयोजन में हेम गहतोड़ी, सुभाष गहतोड़ी, रीता राय, पूजा जोशी, सुनीता पंत, अशोक गहतोड़ी, मीनाक्षी मेहरा ने सहयोग किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें