फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट बने भिंगराड़ा क्षेत्र के गौरव भट्ट

Sat, 09 Jun 2018 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
गौरव भट्ट देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद अपने माता-पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लधिया घाटी क्षेत्र के छोटे से गांव के गौरव भट्ट लेफ्टिनेंट बने हैं। देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शुक्रवार को हुई पासिंग परेड में उन्हें यह तमगा मिला। गौरव की इस उपलब्धि से माता-पिता और क्षेत्र के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


सितारगंज चीनी मिल में कार्यरत मनोरथ भट्ट व कलावती देवी के बेटे गौरव ने भिंगराड़ा का नाम रोशन किया है। सितारगंज से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उनका दाखिला सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हुआ। इंटर करने के बाद वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के लिए चयनित हुए।

ग्राम प्रधान धर्मानंद भट्ट, पीएलवी उमेश भट्ट, चंद्रशेखर भट्ट, रमेश भट्ट, जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, नवीन भंडारी सहित तमाम ग्रामीणों ने जश्र मनाया। बता दें कि इसी इलाके से करीब चार दशक पूर्व एक आईएएस अफसर भी हुए। तुलाराम भट्ट श्रमायुक्त पद से सेवानिवृत्त हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें