फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंडी और खेतीखान में गौरा महोत्सव की धूम मची

Mon, 04 Sep 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
ोहाघाट के जिंडी गांव में गौरा का गायन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चमदेवल के जिंडी और खेतीखान गांवों में गौरा महोत्सव की धूम मची है। ग्रामीणों द्वारा इसमें भागीदारी कर मां गौरा का आशीर्वाद लेने के साथ झोड़ों आदि का गायन किया जा रहा है। जिंडी गांव में गौरा महोत्सव के सातवें दिन ग्राम प्रधान मदन कलौनी की अध्यक्षता और कल्याण चंद के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं और बुर्जुगों ने गौरा, धूमारी और चाली का शानदार गायन किया। 
विज्ञापन

उन्होंने मां दुर्गा, चौखाम बाबा, सूनात बाबा, कैलाथी वीर बाबा का आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने मांगलिक गीत गाए।

 मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, डॉ.केसी ठाकुर, बीडीसी सदस्य भगत राम और प्रधानाचार्य राजेंद्र चंद ने शिरकत का मां गौरा का आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव में चंदी चंद, प्रताप चंद, धन बहादुर,  केदार चंद, हयात चंद, भगत राम, गुमान राम, लक्ष्मण चंद, हरक चंद, ललित तिवारी, दीपक चंद, बजीर राम, खीमा देवी, माया देवी, मुन्नी, जानकी देवी, पार्वती देवी, सरी देवी, बंसती देवी आदि सहयोग कर रहे हैं। इधर खेतीखान के गोसनी गांव, कापड़ी गांव, मल्ली गोसनी, सुनार गांव में गौरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं ने गौरा-महेश्वर की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। महिलाओं और पुरुषों द्वारा अलग अलग झोड़ा, चांचड़ी का गायन किया जा रहा है। इस मौके पर सुशीला बोहरा, सीएल वर्मा,  सचिन वर्मा, दीपक वर्मा, अमित वर्मा, सौरभ वर्मा, निखिल वर्मा, प्रमोद वर्मा आदि रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें