फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस न मिलने पर लगाया जाम

Sat, 23 May 2015 06:00 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस की किल्लत से नाराज लोगों ने शनिवार को फिर गैस एजेंसी के पास राजमार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम परितोष वर्मा और थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही सिलेंडर लेने के लिए लोग लाइन पर लगे थे। गैस के वाहन के न आने की सूचना पर लोग भड़क गए और राजमार्ग पर जाम लगा दिया।  शेखर तिवारी, मनोज कुमार, विपिन कुमार, देवकी देवी, सावित्री देवी, विमला देवी, सरली देवी, किशन सिंह, राम सिंह आदि का कहना था कि कुप्रबंधन के कारण लोगों को अपना धन और समय बर्बाद करना पड़ रहा है। गैस मिलने न मिलने की सूचना उन्हें एक दिन पहले मिलनी चाहिए। एसडीएम परितोष वर्मा ने इस व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। साथ ही आईओसी के अधिकारियों से वार्ता कर आपूर्ति बढ़ाने को कहा। गैस एजेंसी प्रभारी प्रदीप कार्की के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में तीन हजार तथा नगर में छह सौ सिलेंडरों का बैकलॉक चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें