फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पात्र तक लाभ पहुंचाने की हिदायत

Sat, 23 May 2015 05:55 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक हेमेश खर्कवाल ने अधिकारियों के साथ शहर में गली-गली लोगों के बीच जाकर समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर ही 50 लोगों की विधवा और वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कराई। विधायक ने अधिकारियों को सरकार की हर जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक लाभ पहुंचाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

 
उप जिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल के अलावा समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी और सहायक समाज कल्याण अधिकारी गोपाल सिंह राणा समेत तमाम अधिकारियों को साथ लेकर विधायक ने गली-गली भ्रमण कर लोगों से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों के दरवाजे पर दस्तक दे उनसे विधवा, विकलांग, कन्याधन, अंतर्जातीय विवाह, पारिवारिक लाभ योजनाओं के बारे में पूछा। वार्ड संख्या 4, 7 और 9 में 50 पात्र लोगों की पेंशन स्वीकृत कराई। विधायक ने कहा कि हर पात्र तक सरकार की योजना का लाभ पहुंचाने के लिए शीघ्र ही वार्ड दर वार्ड समाज कल्याण विभाग का कैंप लगवाया जाएगा। इस मौके पर सभासद देवेंद्र सिंह, अमित भट्ट, अनिल चौधरी, पूर्व सभासद महेेश प्रकाश, हीरा गड़कोटी आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें