फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: गैस एजेंसी प्रबंधक डीएस रावत का स्वास्थ्य बिगड़ने से निधन, परिवार ने अटकलों से बचने की अपील की

Mon, 06 Apr 2026 02:27 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

चंपावत में कुमाऊं मंडल विकास निगम गैस एजेंसी के प्रबंधक दयाल सिंह रावत का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते निधन हो गया।

विज्ञापन
दयाल सिंह रावत। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं मंडल विकास निगम गैस एजेंसी, चंपावत के प्रबंधक डीएस रावत का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से निधन हो गया। घटना की जानकारी मृतक के साले राजेंद्र सिंह बोरा ने दी।
विज्ञापन


बोरा के अनुसार, रावत सोमवार शाम कार्यालय से घर लौटने के बाद सामान्य थे और पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहे। शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने फोन कर बताया कि वे जिला अस्पताल में भर्ती अपने मामाजी को, जिनका पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था, डिस्चार्ज करवा रहे हैं। औपचारिकताएं पूरी कर वे उन्हें घर भी छोड़ आए।

उन्होंने बताया कि इसके लगभग एक घंटे बाद ही रावत की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। बोरा ने अपील की है कि मौत के कारणों को लेकर अटकलें न लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें