क्षेत्र में सब्जियों के दामों में अचानक बढ़ोत्तरी से लोग परेशान हैं। इन दिनों शिमला मिर्च और गाजर 60 रुपये प्रतिकिलो तो मटर पचास रुपये प्रति किलो बिक रही है। बनबसा के आंबेडकर फागपुर ग्राम में प्याज और टमाटर सत्तर रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
सब्जी विक्रेता फारूख और बिजेंद्र कुमार ने बताया कि मंडियों में सब्जियों के कम आने से प्याज, टमाटर आदि के दाम बढ़े हैं। वहीं गृहणियों के कहना है कि पहले ही सभी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और अब अदरक और लहसुन किचन का बजट बिगाड़ने लगे हैं। हालत ये हो गई है अब हमें ये 100-100 ग्राम लेना पड़ रहा है। अगर जल्द ही इनकी कीमतों पर काबू नहीं पाया गया तो घर चलाना बड़ा मुश्किल हो जाएगा।