गणपति विसर्जन के दौरान शहर में गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी के उद्घोष की गूंज रही। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में स्थापित की गई भगवान गणेश की मूर्तियों का भव्य झांकियों के साथ शारदा नदी में विसर्जन किया गया। वहीं बनबसा, खटीमा और आसपास के क्षेत्रों से भी शारदा घाट में गणेश मूर्तियों के विसर्जन के लिए गणपति भक्तों की टोलियां टनकपुर पहुंचीं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कमेटी के तत्वावधान में शहर की पुरानी टंकी के पास स्थापित भगवान गणेेश की मूर्ति विधि-विधान और आकर्षक झांकी के साथ शारदा नदी में विसर्जित की गई। इस मौके पर गुलाल के रंग में रंगे गणपति भक्त ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरके। कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता मन्नू के नेतृत्व में हुए विसर्जन में सचिन गुप्ता, गिरीश सक्सेना, पंकज सक्सेना, अमित गुप्ता, संजीव कुमार, अन्नू राठौर, महेश सिंह, राजीव गुप्ता, विपिन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, जमुना प्रसाद आदि भक्त शामिल थे।
इसके अलावा लाल इमली पड़ाव में स्थापित गणपति मूर्ति का भी झांकी के साथ विधि-विधान से विसर्जन हुआ। इस मौके पर सभासद तुलसी कुंवर, कलावती देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता कुंवर, यशवंत कुंवर, राहुल गौतम, सुनीता गड़कोटी, मुनाल राठौर, राजरानी, राकेश सक्सेना, वंदना, जगदीश, बबीता सक्सेना, सागर सक्सेना, विनय, अंकुर, ठाकुर सिंह, अंकित, हिमांशु, अभिषेक, राहुल आदि मौजूद थे। बोरागोठ और आंबेडकर नगर में स्थापित मूर्तियों का भी विसर्जन किया गया।
टनकपुर में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन झांकी में उमड़ी गणपति भक्तों की भीड़।- फोटो : TANAKPUR