टनकपुर के लाल ईमली पड़ाव वार्ड में स्थापित की गई भगवान श्रीगणेश की मूर्ति की पूजा करते भक्तजन।
- फोटो : TANAKPUR
शहर में गणेश उत्सव की जगह-जगह धूम है। लाल इमली पड़ाव वार्ड में आंबेडकर पार्क में भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोषों के बीच विधि-विधान से भगवान श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की।
नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने गणेश उत्सव का शुभारंभ कर लोगों को गणेश उत्सव की बधाई दी। इमली पड़ाव वार्ड की सभासद तुलसी कुुंवर की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में कलावती देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता कुंवर, यशवंत कुंवर, राहुल गौतम, सुनीता गड़कोटी, मुनाल राठौर, राजरानी, राकेश सक्सेना, वंदना, जगदीश, बबीता सक्सेना, सागर सक्सेना, विनय, अंकुर, ठाकुर सिंह, अंकित, हिमांशु, अभिषेक, राहुल समेत काफी संख्या में भक्तों ने भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इधर पुरानी पानी के टंकी के पास श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कमेटी की ओर से चल रहे गणेश उत्सव में सोमवार को देर रात तक भक्तों ने भजन-कीर्तन किए।