बनबसा में मूर्ती विसर्जन मौके पर शारदा नहर किनारे उमड़ी भक्तों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
श्रीजी सरकार परिवार (राधा रानी) द्वारा प्रचीन हनुमान मंदिर में पांच दिनों तक गणेश वंदना, पूजा अर्चना के बाद सोमवार को विधिवत मूर्ती का पत्रि शारदा नदी में विसर्जन कर दिया गया। इससे पूर्व गाजे बाजों के साथ भक्तों द्वारा गणेश मूर्ती की भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई।
बता दें कि पांच दिन पूर्व 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रीजी सरकार परिवार की ओर से बनबसा स्थित प्रचीन हनुमान में पं. मदन काफले के पुरोहित्व में पूजा अर्चना के साथ ही भगवान श्री गणेश जी की मूर्ती स्थापित की गई थी। पांच दिनों तक चले गणेश वंदना, पूजा अर्चना के बाद सोमवार को मूर्ती का पवित्र शारदा नदी में विसर्जन कर दिया गया।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, संरक्षक संजय अग्रवाल, सुशील वर्मा, अंकित ठाकुर, यश गांधी, हिमांशु, राय, अजय बिष्ट आदि ने सहयोग दिया।