फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 17 Sep 2018 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
टनकपुर तहसील में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पॉलिथीन चेकिंग अभियान को लेकर की जा रही कार्रवाई के विरोध में सोमवार को व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने शहर में बाइक रैली निकलकर तहसील परिसर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम अनिल गर्ब्याल को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने प्रशासन पर पॉलिथीन चेकिंग के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उत्पीड़न बंद करने की मांग उठाई।  
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, महामंत्री वैभव अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने सुबह बाजार बंद कराकर बाइक रैली निकाली। व्यापारियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम अनिल गर्ब्याल को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि वह पॉलिथीन पर प्रतिबंध का स्वागत करते हैं, लेकिन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न उचित नहीं है।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सक्षम अधिकारी ही चेकिंग अभियान शामिल हो। यदि प्रतिष्ठान में महिला बैठी हो तो किसी महिला अधिकारी के द्वारा ही चेकिंग की जाए।  पॉलिथीन पकड़ी जाने पर जुर्माने की राशि कम की जाए। नगर पालिका कर्मियों द्वारा व्यापार मंडल अध्यक्ष से की गई अभद्रता के लिए माफी मांगी जाए।
विज्ञापन


प्रदर्शन में राकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, अतुल शारदा, सौरभ कलखुड़िया, मोहित गड़कोटी, मनोज पंगरिया, संजय अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, धर्मानंद पांडेय, महेश प्रजापति, वैष्णव गोयल, राजेश अग्रवाल समेत काफी संख्या में व्यापारी शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें